Barbie vs Oppenheimer Box Office: बार्बी ने ओपेनहाइमर को दी मात, वर्ल्डवाइड कमाई में टॉम क्रूज को भी मिला झटका

barbie-vs-oppenheimer-box-office-historic-weekend-collection-know-who-is-ruling-worldwide

Barbie vs Oppenheimer Box Office Collection: इस हफ्ते दो बड़ी हॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई हैं, जो दुनियाभर में तहलका मचा रही हैं। जहां बार्बी का क्रेज सबके सिर चढ़कर बोल रहा है, वहीं क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म को देखकर लोग तारीफ करते नहीं थक रहे। कहना गलत नहीं होगा कि 'बार्बेनहाइमर' ने धूम मचा दी है, जिसका नजीता बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिल रहा है।

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो, ओपेनहाइमर भारत में ज्यादा बड़ी ओपनिंग ली है। लेकिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन में तस्वीर बिल्कुल उलट है। जी हां, रिपोर्ट्स के अनुसार, बार्बी ने 70 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्रों में ओपेनहाइमर को पीछे छोड़ दिया है।

बार्बी का वर्ल्डवाइड धमाका

बार्बी ने ग्लोबली 337 मिलियन डॉलर (2757 करोड़) की धमाकेदार ओपनिंग वीकेंड के साथ शुरुआत की है। इसमें से 182 मिलियन डॉलर ओवरसीज मार्केट से जुटाए गए हैं, जो शानदार है। ये आंकड़े उम्मीद से कहीं अधिक हैं, और केवल 3 दिनों में ही इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भारत में फिल्म ने अब तक 18.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।

ओपेनहाइमर का बेहतरीन प्रदर्शन

वहीं, क्रिस्टोफर नोलन की ओपेनहाइमर की बात करें, तो इस फिल्म ने भी अपने प्रदर्शन से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। शुरुआती वीकेंड में, ग्लोबली फिल्म ने 174.2 (1425 करोड़) मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है। जिसमें ओवरसीज मार्केट से 93.7 मिलियन डॉलर शामिल हैं। भारत में इस फिल्म ने अब तक 49.50 करोड़ की कमाई की है।

खास बात है कि इन दोनों फिल्मों के आने से भारी नुकसान हुआ है टॉम क्रूज स्टारर Mission Impossible 7 का। इस एक्शन फिल्म ने बॉक्‍स ऑफिस पर 12 दिनों में वर्ल्‍डवाइड 3040 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। भारत में भी फिल्म 92 करोड़ तक पहुंच चुकी है। हालांकि शुक्रवार ने फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है।

More from Filmibeat

Read more about: barbie oppenheimer box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X