ट्यूबलाइट-बाहुबली आंधी में...डूब गई सुपरस्टार की फिल्म !
जानिए पहले दिन कितनी कमाई कर पाई बैंक चोर।
इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर रितेश देशमुख की फिल्म बैंक चोर रिलीज़ हुई है। बात की जाए इसके पहले दिन के कलेक्शन की तो वो मायूस करने वाला रहा। फिल्म का ज़बर्दस्त प्रमोशन करने के बाद भी ये फिल्म पहले दिन सिर्फ 1 करोड़ 40 लाख रुपए का ही कलेक्शन कर पाई।

हालांकि फिल्म से इससे ज्यादा की उम्मीद थी लेकिन फिल्ममेकर्स का मानना है कि वीकेंड आते आते फिल्म का प्रदर्शन ठीक रहेगा। लेकिन जिस तरह से ट्यूबलाइट का लोग इंतज़ार कर रहे हैं लग तो यही रहा है कि अब सीधा इसी फिल्म के रिलीज़ होने पर लोग सिनेमाघरों में उतरेंगे।
वहीं कुछ लोगों के सर से अभी तक बाहुबली 2 का भी फीवर उतरा नहीं है। तो ऐसी धमाकेदार फिल्मों के आगे बैंक चोर को लोग पसंद करेंगे, ये नामुमकिन है। बहरहाल चलिए नज़र डालते हैं इस साल की फ्लॉप फिल्मों पर..


Click it and Unblock the Notifications











