Bala Box office Prediction: आयुष्मान खुराना की 'बाला' का तगड़ा रिकॅार्ड, पहले दिन बंपर कमाई !
ड्रीम गर्ल के बाद आयुष्मान खुराना एक बार फिर अपनी नई फिल्म बाला के साथ तैयार हैं। गंजेपन पर आधारित इस फिल्म में आयुष्मान का साथ दे रही हैं भूमि पेडनेकर और यामी गौतम। दोनों के साथ आयुष्मान खुराना इससे पहले विक्की डोनर,शुभ मंगल सावधान जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं।
फिल्म की कास्टिंग से अधिक हर बार की तरह विषय बाला की सबसे बड़ी यूएसपी है। हालांकि एक वीक पहले इसी विषय पर आधारित सनी सिंह की उजड़ा चमन रिलीज हो चुकी है। हालांकि दर्शकों के बीच ये फिल्म अधिक जम नहीं पायी है। ऐसे में बाला के पास एक बड़ा मौका है।

बाल गिरने की समस्या से परेशान युवक के शादी और निजी जिंदगी में किस तरह की समस्या आती है, इसी के ईद-गिर्द घुमती है बाला की कहानी। चलिए आपको बताते हैं कि पहले दिन इस फिल्म की कमाई कितने करोड़ की होने वाली है। इसे लेकर एक रिपोर्ट सामने आयी है...जो बता रही है कि इस बार भी आयुष्मान छक्का मारने की तैयारी में हैं।


Click it and Unblock the Notifications