Bala Box Office : आयुष्मान खुराना की बाला बन गई हिट मशीन, छप्पर फाड़ करोड़ों कमाई !
आयुष्मान खुराना ने अपनी नई फिल्म बाला से एक बार फिर खुद को इस साल के सबसे हिट सुपरस्टार की फेहरिस्त में शामिल कर दिया है। जी हां, बाला दर्शकों के दिल में जगह बनाने के साथ कमाई के लिहाज से भी छप्पर फाड़ कमाई की तरफ बढ़ती जा रही है।
बाला के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के पहले दिन को देखने के बाद ये साफ अंदाजा लगाया जा चुका है कि ये फिल्म आराम से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। पहले दिन इस फिल्म ने 10 करोड़ का बिजनेस किया।

वहीं वीकेंड पर बाला की कमाई को रोकना मुश्किल हो गया। गंजेपन जैसे गंभीर विषय को कॅामेडी में लपेट कर पेश की गई मेकर्स की प्लानिंग पूरी तरह से कामयाब हुई है। चलिए जानते हैं कि बाला ने कैसे पहले दिन बंपर ओपनिंग के बाद कमाई की है।


Click it and Unblock the Notifications