..................... Bajrangi Bhaijaan vs Prem Ratan Dhan Payo Box Office report - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: बजरंगी भाईजान vs प्रेम रतन धन पायो.. दोनों सलमान की, लेकिन....

[बॉक्स ऑफिस] यदि यह कहा जाए कि यह साल सलमान खान के नाम रहा तो गलत नहीं होगा। जुलाई में रिलीज 'बजरंगी भाईजान' की बेजोड़ सफलता अभी थम भी नहीं पाई थी कि सूरज बड़जात्या के साथ सलमान की 'प्रेम रतन धन पायो' दर्शकों के सामने आ गई।

'प्रेम रतन धन पायो' 'बजरंगी भाईजान' के बाद इस साल सलमान खान की दूसरी बड़ी फिल्म थी, जिसे लेकर फैंस क्रेजी हो रहे थे। बहरहाल, दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफलता के रिकॉर्ड तोड़ रही है।

BOX OFFICE: साल 2015.. सलमान करेंगे शाहरूख को पीछे.. या होगी बराबरी!

बजरंगी भाईजान बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है, वहीं प्रेम रतन धन पायो भी इस हफ्ते 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। बता दें, यह सलमान की लगातार तीसरी फिल्म होगी, जिसने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

खैर, दोनों फिल्मों में बड़ा फर्क है जो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर डालेगी। वह है कि बजरंगी भाईजान एक ऐसी फिल्म थी, जिसे दर्शकों के साथ साथ समीक्षकों का भी प्यार मिला था। जबकि प्रेम रतन.. को न दर्शकों का खास प्यार मिला, न ही समीक्षकों का।

हालांकि फिल्म की कमाई जारी है लेकिन हर गुजरते दिन के साथ कलेक्शन कम होता जा रहा है, जबकि बजरंगी भाईजान के साथ ठीक इसके उलट बात थी।

बहरहाल, यहां जानिए बॉक्स ऑफिस पर बजरंगी भाईजान vs प्रेम रतन धन पायो-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X