Box Office बजरंगी भाईजान Day 2- 36 करोड़
सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान के पहले दिन के कलेक्शन से भले ही ट्रेड एनालिस्ट थोड़ा सा निराश हुए हों लेकिन दूसरे दिन फिल्म ने जबरदस्त कमाई की। ईद के दिन बजरंगी भाईजान का कुल कलेक्शन था करीब 36.50 करोड़।
सलमान खान के फैंस ईद के दिन बजरंगी भाईजान देखने बस निकल पड़े। टिकट खिड़कियों पर जबरदस्त भीड़ लगी और कई सिनेमाघरों के बाहर हाउसफुल का बोर्ड दिखा। कुल मिलाकर अभी तक बजरंगी भाईजान का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रहा 63.75 करोड़।
अब अगर बजंरगी भाईजान रविवार को भी 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई करती है तो बजरंगी भाईजान तीन दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी और साथ ही इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलिवुड फिल्म बनेगी।
कुछ इस तरह फैंस ने कहा Happy Birthday Priyanka
बजरंगी भाईजान से सलमान खान का पुराना सिंपल और मासूमियत भरा चेहरा एक बार फिर से दर्शकों के सामने आया है जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। जाहिर है कि सलमान खान के फैंस कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते बजरंगी भाईजान को इस साल की सबसे बड़ी हिट बनाने में।


Click it and Unblock the Notifications


