BOX OFFICE: सलमान खान का धमाका जारी.. 5 दिन में 70 करोड़ पार.. जबरदस्त!
सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान चीन बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि आमिर खान की दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार की कमाई से इसकी तुलना नहीं की जा सकती है। लेकिन उम्मीद है कि फिल्म इस हफ्ते 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।
2018 की सबसे धमाकेदार एक्शन फिल्म.. पोस्टर से ही FINAL है
पांच दिनों में बजरंगी भाईजान ने चीन में 78.49 करोड़ की कमाई की है। दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार से इसकी तुलना इसीलिए भी नहीं की जा सकती क्योंकि बजरंगी भाईजान चीन में सलमान खान की डेब्यू फिल्म है। वहीं, ये फिल्म भारत में रिलीज होने के लगभग 2 सालों के बाद रिलीज हुई है।

जबकि दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार कुछ महीनों में ही रिलीज हो गई थी। वहीं, चीन में आमिर खान के स्टारडम पर भी शक नहीं किया जा सकता। कहीं ना कहीं माना जा सकता है कि आमिर ने चीन में भारतीय फिल्मों के लिए रास्ता खोल दिया है।
यहां जानते हैं चीन में बॉलीवुड फिल्मों ने अब तक कैसा बिजनेस किया है-


Click it and Unblock the Notifications