BOX OFFICE: एक हफ्ता.. और 100 करोड़ पार.. सलमान खान का तहलका!
सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान ने आखिरकार चीन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि आमिर खान की दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार की कमाई से इसकी तुलना नहीं की जा सकती है। लेकिन फिर भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
एक और धमाकेदार एक्शन फिल्म.. हो गई FINAL.. 1 जून से शूटिंग शुरू!
एक हफ्ते में बजरंगी भाईजान ने चीन में 117.49 करोड़ की कमाई की है। आमिर खान की फिल्मों से इसकी तुलना इसीलिए भी नहीं की जा सकती क्योंकि बजरंगी भाईजान चीन में सलमान खान की डेब्यू फिल्म है। वहीं, ये फिल्म भारत में रिलीज होने के लगभग 2 सालों के बाद रिलीज हुई है।

जबकि दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार कुछ महीनों में ही रिलीज हो गई थी। वहीं, चीन में आमिर खान के स्टारडम पर भी शक नहीं किया जा सकता। कहीं ना कहीं माना जा सकता है कि आमिर ने चीन में भारतीय फिल्मों के लिए रास्ता खोल दिया है। जिसका फायदा बजरंगी भाईजान को भी मिल रहा है।
यहां जानते हैं चीन में बॉलीवुड फिल्मों ने अब तक कैसा बिजनेस किया है-


Click it and Unblock the Notifications