BOX OFFICE: 900 करोड़ क्लब में सलमान खान.. 25 दिनों तक ताबड़तोड़ कलेक्शन!
सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान को चीन बॉक्स ऑफिस पर 25 दिन हो चुके हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तेजी से आगे बढ़ती जा रही है। 25 दिनों में फिल्म ने वहां लगभग 275 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, चीन में रिलीज के साथ ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 900 करोड़ क्लब के करीब पहुंच चुकी है।
अजय देवगन की कॉमेडी सीक्वल.. 'सन ऑफ सरदार 2'
आमिर खान के बाद सलमान खान बॉलीवुड के दूसरे स्टार हो गए हैं, जो 900 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाले हैं। कोई शक नहीं कि जल्द ही फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर जाएगी। यह सलमान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।

बॉलीवुड फिल्मों की बात की जाए तो आमिर खान और सलमान खान को छोड़कर कोई सितारा 900 करोड़ आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया है। बॉलीवुड की चार सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की सूची में बजरंगी भाईजान भी शामिल हो चुकी है। फिल्म ने आमिर खान की पीके को पीछे कर दिया है।
बहरहाल, यहां जानें चीन में रिलीज बॉलीवुड फिल्मों की रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications