RECORD: बॉक्स ऑफिस पर पीके के साथ चल रही बाजीराव मस्तानी!
[बॉक्स ऑफिस] बाजीराव मस्तानी के बॉक्स ऑफिस को हर कोई अब एक ग्रैंड सैल्यूट दे सकता है। पहला तो फिल्म शाहरूख खान से टक्कर लेने की सोचती है, फिर उनके सामने टिकी रहती है, फिर उन्हें पछाड़ती है और अब बाजीराव मस्तानी ने पीके के रिकॉर्ड को भी मैच कर लिया है।
[2015 बॉक्स ऑफिस की ओपनिंग भी इनकी और हैप्पी एंडिंग भी!]
दरअसल, बाजीराव मस्तानी बॉलीवुड के इतिहास में पीके के बाद दूसरी ऐसी फिल्म है जो 17 दिन तक लगातार कम से कम 5 करोड़ कमा रही है। मतलब कि फिल्म का कलेक्शन किसी भी दिन 5 करोड़ से कम नहीं गया। और ऐसा सिर्फ एक ही फिल्म के साथ हुआ - पीके।
[सुपरस्टार्स 10 और 100 करोड़ फिल्में सिर्फ 6....बहुत नाइंसाफी है!]
गौरतलब है कि पीके पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्म है और अब बाजीराव मस्तानी मे कम से कम पीके के रिकॉर्ड को तो छू ही लिया है। वैसे भी फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
अब तक फिल्म ने कुल 161 करोड़ कमा लिए हैं और शाहरूख खान की दिलवाले फिलहाल 144 करोड़ पर है। जानिए बाजीराव मस्तानी का बॉक्स ऑफिस पर हाल -


Click it and Unblock the Notifications













