BOX OFFICE: बाजीराव मस्तानी, 100 करोड़ क्लब के लिए सलामी!
[बॉक्स ऑफिस] दिलवाले के सामने बाजीराव मस्तानी आखिर टिक ही गई। और सिर्फ टिकी ही नहीं बल्कि अब फिल्म रोहित शेट्टी की दिलवाले को जल्द ही पीछे छोड़ देगी। दूसरे शुक्रवार को फिल्म के कलेक्शन काफी अच्छे थे और दिलवाले से ज़्यादा थे। और सोमवार से ही फिल्म दिलवाले से ज़्यादा कमा रही है।
अब तो दिलवाले और बाजीराव मस्तानी में ज़्यादा फासला नहीं बचा है और बाजीराव मस्तानी जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दिलवाले को पीछे कर देगी। बाजीराव मस्तानी ने पहले दिन कोई शानदार ओपनिंग नहीं की।
[दिलवाले से पहले क्यों देखें बाजीराव मस्तानी]
हालांकि फिल्म का Word of Mouth ज़बर्दस्त जा रहा है और माना जा रहा है कि फिल्म आने वाले छुट्टी सीज़न में और ज़बर्दस्त तरीके से उठेगी। इंडस्ट्री के सभी जाने माने ट्रेड एनालिस्ट ने माना था कि 'बाजीराव मस्तानी' की ओपनिंग एवरेज होगी।
लेकिन सिंगल थियेटर्स में फिल्म ने अच्छी ओपनिंग की । फिल्म का कुल बजट है 120 करोड़ और काफी कम उम्मीद थी कि फिल्म पहले हफ्ते में अपना बजट निकाल पाएगी।
जानिए फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा है हाल -


Click it and Unblock the Notifications