BOX OFFICE: 'बाजीराव मस्तानी' का धमाका.. अब करेगी 'दिलवाले' को पीछे!
[बॉक्स ऑफिस] संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' 18 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। पहले दिन जहां फिल्म ने 12.80 करोड़ की कमाई की, वहीं वीकेंड तक जाते जाते फिल्म ने कमाई में उछाल दिखाते हुए 46 करोड़ का कलेक्शन किया है।
बाजीराव मस्तानी ने पहले दिन कोई शानदार ओपनिंग नहीं की। हालांकि फिल्म का Word of Mouth ज़बर्दस्त जा रहा है और माना जा रहा है कि फिल्म आने वाले छुट्टी सीज़न में ज़बर्दस्त तरीके से उठेगी। खैर, यह कहना गलत नहीं होगा कि दिलवाले और बाजीराव मस्तानी को यह क्लैश काफी मंहगी पड़ी।
BOX OFFICE: साल 2015 की टॉप 10 फिल्में
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की बाजीराव मस्तानी की फिल्म को समीक्षकों ने काफी सराहा है। लिहाजा, उम्मीद की जा रही है कि फिल्म पहले हफ्ते तक रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' के बराबरी में आ जाएगी।
किसी भी फिल्म के लिए फर्स्ट वीक काफी अहम होता है। बहरहाल, बाजीराव मस्तानी ने इस हफ्ते की काफी अच्छी शुरूआत करते हुए सोमवार को 10.25 करोड़ का कलेक्शन किया है।
यहां देखें बाजीराव मस्तानी का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications
















