5 करोड़ के लो बजट में बनी इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े सारे रिकॉर्ड, दिन पर दिन बढ़ रहा कलेक्शन

Baipan Bhari Deva

जब भी कोई फिल्म रिलीज होती है तो हर किसी की नजर उसके बजट और कलेक्शन पर होती है. दर्शकों को सबसे ज्यादा अट्रैक्ट फिल्म की कहानी और किरदार करते हैं. आज हम आपको एक मराठी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसने दमदार कमाई करके हर किसी के पसीने छुड़ा दिए. दरअसल हम बात कर रहे हैं फ़िल्म 'बाईपन भारी देवा' के बारे में. बता दें कि जियो स्टूडियो कि हाल ही में रिलीज हुई मराठी फिल्म 'बाईपन भारी देवा' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया है और सिर्फ 11 दिनों में 30 करोड़ का कलेक्शन इकट्ठा कर लिया.

बाईपन भारी देवा फ़िल्म ने किया ज़बरदस्त कलेक्शन

'बाईपन भारी देवा' फिल्म ने महज 11 दिनों के अंदर तकरीबन 30.20 करोड रुपए का कलेक्शन इकट्ठा किया और हर किसी के पसीने छुड़ा दिए. यह तो की सुनकर हैरानी होगी कि उन्होंने सिर्फ एक ही दिन में 6.10 करोड रुपए की कलेक्शन इकट्ठे की और यह एक मराठी फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कलेक्शन करने वाली फिल्म साबित हो चुकी है. इस फिल्म में दूसरे वीकेंड पर 13.50 करोड़ और पहले हफ्ते की कमाई 12.5 करोड़ रुपए की कर डाली थी.

दर्शकों के बीच फ़िल्म को लेकर बढ़ा क्रेज़

बॉक्स ऑफिस की एक खबर के मुताबिक जबरदस्त word-of-mouth के साथ साथ फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज बता रहा है कि तीसरा हफ्ता भी काफी ज्यादा जबरदस्त जाने वाला है. बता दें कि इस फिल्म को जियो स्टूडियो ने पेश किया है और इतना ही नहीं माधुरी भोसले के साथ-साथ जियो स्टूडियो ने इसका निर्माण किया। इस फिल्म में वंदना गुप्ते, दीपा परब, रोहिणी हट्टंगड़ी, सुकन्या माने, सुचित्रा बांदेकर और शिल्पा नवलकर ने शानदार भूमिका के साथ में काफी लोगों का मनोरंजन किया. वहीं इस फिल्म को केदार शिंदे ने डायरेक्ट किया है.

More from Filmibeat

Read more about: baipan bhari deva marathi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X