बाहुबली का #Bawaaal बॉक्स ऑफिस : 11 दिन में 1100 करोड़!
बाहुबली 2 एक के बाद एक धमाके करती ही जा रही है। बाहुबली 2 का 11 दिनों वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ चुका है, जो लगभग 1100 करोड़ है। इतना ही नहीं बाहुबली हिंदी ने तो दनादन रिकॉर्ड भी बना लिए हैं।
बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रखा है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1100 करोड़ पार कर चुका है और ये सब हुआ है केवल 11 दिनों में। यानि कि एवरेज बाहुबली हर दिन 100 करोड़ रूपये कमा रही है।
इतना ही नहीं, माना जा रहा है कि अभी भी फिल्म कम से कम 20 - 25 दिन बॉक्स ऑफिस पर टिकेगी। ऐसे में फिल्म कितने रिकॉर्ड तोड़ेगी पता नहीं। पहले ही फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।

बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही तो मचा ही रखी है। अब आपको बतातें हैं केवल बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन के कारनामे। क्योंकि कुछ लोग मानते हैं कि साउथ की डब फिल्में हिंदी में नहीं चलती।
बाहुबली 2 हिंदी में लगभगल 4200 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई थी। यानि कि मान लीजिए कि 40 फीसदी स्क्रीन पर। और केवल 40 फीसदी में ही बाहुबली का भाव है 10:15।
बाहुबली हिंदी ने 10 दिनों में बनाए हैं 15 शानदार रिकॉर्ड -


Click it and Unblock the Notifications











