BOX OFFICE: 300 करोड़ क्लब में पांचवी फिल्म 'बाहुबली 2'.. आमिर, सलमान के बाद!
आमिर खान और सलमान खान की दो दो फिल्मों के बाद बाहुबली 2 बॉक्स ऑफिस के 300 करोड़ क्लब में नई एंट्री लेगी। यहां जानें बॉक्स ऑफिस हाल।
बाहुबली 2 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म को रिलीज हुए 1 हफ्ता हो चुका है और फिल्म भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारतीय सिनेमा का नया इतिहास बना रही है।
सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'.. यहां जानें टीजर की 7 अच्छी बातें.. PICS
अपने दूसरे वीकेंड पर भी फिल्म के सभी शोज लगभग हाउसफुल चल रहे हैं। बता दें, यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। बाहुबली 2 हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म बन चुकी है जिसने लगातार चार दिनों तक 40 करोड़ से ऊपर की कमाई की है।

बाहुबली 2 अपने पहले दिन से ही ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। इतना ही नहीं.. बल्कि पहली हिंदी डबिंग फिल्म होगी, जो 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है।
यहां जानें बाहुबली 2 का बॉक्स ऑफिस हाल-


Click it and Unblock the Notifications