BOX OFFICE: धमाकेदार वीकेंड.. बाहुबली 2 की ताबड़तोड़ कमाई
यहां जानें फिल्म बाहुबली 2 ने पहले वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की। यहां जानें बाहुबली 2 की पूरी रिपोर्ट।
एस एस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 देश भर में रिलीज हो चुकी है और आखिरकार यह राज़ खुल चुका है कि कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा! कोई शक नहीं कि दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी बेसब्र थे और इसकी झलक साफ साफ टिकट खिड़कियों पर दिखी।
सलमान, शाहरूख.. हो जाएं सावधान.. आ सकता है यह ब्लॉकबस्टर तूफान!
फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं और तीनों तक फिल्म सभी शोज लगभग हाउसफुल रहे हैं। बता दें, यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। बाहुबली 2 हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म बन चुकी है जिसने लगातार तीन दिनों तक 40 करोड़ से ऊपर की कमाई की है।

रिपोर्ट के अनुसार पहले वीकेंड पर बाहुबली 2 ने कुल 128 करोड़ की कमाई कर ली है। जबकि सोमवार की एडवांस बुकिंग भी लगभग फुल है। फिल्म ने शुक्रवार को 41 करोड़, शनिवार को 40.50 करोड़ और रविवार को 46.50 करोड़ की कमाई की है।


Click it and Unblock the Notifications