BOX OFFICE: 'बाहुबली 2' का तीसरा वीकेंड.. धमाकेदार कमाई.. पकड़ मजबूत!
यहां जानें फिल्म बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कितने की कमाई की है। यहां जानें पूरी रिपोर्ट।
यह किसी महापर्व से छोटी बात नहीं कि बाहुबली 2 अपना तीसरा वीकेंड भी बॉक्स ऑफिस पर शान के साथ पूरी कर रही है। इतना ही नहीं.. बल्कि बाहुबली 2 के सामने रिलीज हो रही सारी फिल्में इसके तूफान के सामने टिक नहीं पा रही हैं।
'बाहुबली 2' के सामने औंधे मुंह गिरी.. सुपरस्टार्स की फिल्में!
बाहुबली 2 को रिलीज हुए 17 दिन हो चुके हैं.. और फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। बता दें, फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। भारतीय सिनेमा के लिए यह गर्व की बात है।

वहीं, अपने तीसरे रविवार को भी फिल्म की कमाई 13 करोड़ के लगभग ही रही। बता दें, यह सरकार 3 और मेरी प्यारी बिंदू की ओपनिंग कमाई से भी ज्यादा है। जहां दोनों फिल्मों ने रिलीज होते ही दम तोड़ दी.. वहीं बाहुबली अभी भी मजबूत बनी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











