BOX OFFICE: दो सुपरस्टार की ओपनिंग से ज्यादा.. 'बाहुबली 2' ने 16वें दिन कमा लिया!
यहां जानें फिल्म बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कितने की कमाई की है। यहां जानें पूरी रिपोर्ट।
आखिरकार बाहुबली 2 ने तीसरे शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ क्लब की शुरुआत कर ही दी। अपने तीसरे शुक्रवार को फिल्म ने लगभग 10 करोड़ की कमाई की है.. जिसके बाद फिल्म का आंकड़ा 400 करोड़ तक पहुंच चुका है।
बाहुबली 2 ही नहीं.. सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' ने भी किया दंगल को पीछे!
बाहुबली 2 को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं.. और फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। बता दें, फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉ्क्स ऑफिस पर 1200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। भारतीय सिनेमा के लिए यह गर्व की बात है।

वहीं, अपने तीसरे शनिवार को भी फिल्म की कमाई 10 करोड़ के लगभग ही रही। बता दें, यह सरकार 3 और मेरी प्यारी बिंदू की ओपनिंग कमाई से भी ज्यादा है। जहां दोनों फिल्मों ने रिलीज होते ही दम तोड़ दी.. वहीं बाहुबली अभी भी मजबूत बनी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications