'बाहुबली 2' ने दिया.. सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' को नया TARGET
फिल्म बाहुबली 2 ने सलमान खान की ट्यूबलाइट के लिए एक नया बॉक्स ऑफिस टार्गेट सेट कर दिया है।
बाहुबली 2 ने भारत में 121 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग दी है। खास बात यह है कि बाहुबली की सिर्फ हिंदी डबिंग ने ही 41 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जो कि बॉलीवुड सुपरस्टार्स की कई फिल्मों से कहीं ज्यादा है। सलमान खान की फिल्में हो या आमिर खान की.. कई फिल्मों की ओपनिंग को बाहुबली 2 ने पीछे किया है।
बहुत हुआ बाहुबली 2.. आ रहे हैं सलमान भाईजान.. 5 दिनों में.. FINAL
सलमान खान की अगली फिल्म 'ट्यूबलाइ' ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। यूं तो जब सलमान की फिल्म आती है तो साल की टॉप फिल्मों में ही शामिल होती है। लेकिन इस बार बाहुबली ने कहीं ना कहीं सलमान खान के लिए नया टार्गेट सेट कर रखा है।

सलमान की पिछली फिल्म सुल्तान ने 36.54 करोड़ की ओपनिंग दी थी। जबकि 2017 में बाहुबली 2 ने पहले ही 41 करोड़ की ओपनिंग का टार्गेट सेट कर रखा है। सलमान पूरी कोशिश करेंगे कि उनकी फिल्म यह आंकड़ा पार कर जाए।
ओपनिंग डे ही नहीं बल्कि बाहुबली 2 ने ओपनिंग वीकेंड, फर्स्ट वीक यहां तक की लाइफटाइम कलेक्शन का भी दमदार टार्गेट बनाकर रखा है। जिसे सलमान खान को ट्यूबलाइट के जरीए पार करना है। अब सलमान इसमें कहां तक सफल होते हैं.. देखना दिलचस्प होगा।
यहां जानें भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











