BOX OFFICE: ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर 'बाहुबली 2'.. 1000 करोड़ कल्ब की शुरुआत!
यहां जानें ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली 2 ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितने की कमाई की है। यहां जानें पूरी रिपोर्ट।
फिल्म बाहुबली 2 को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं और हर दिन फिल्म के सभी शोज लगभग हाउसफुल रहे हैं। बता दें, यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। बाहुबली 2 भारत की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। एक हफ्ते में ही फिल्म ने सलमान से लेकर आमिर खान के रिकॉर्ड्स भी तो़ड़ दिये।
[और दो सुपरस्टार FINAL.. अब सिर्फ सलमान खान की हां है....]
बाहुबली 2 अपने पहले दिन से ही ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 925 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि जल्द ही फिल्म 1000 करोड़ की शुरुआत करने वाली है।

बता दें, कमाई के मामले में फिल्म ने सभी की उम्मीदों तो धराशयी कर दिया है। ट्रेड पंडितों ने माना था कि फिल्म 1000 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन देगी.. यह आंकड़ा फिल्म महज 9 दिनों में ही पूरी कर लेगी। वहीं, बाहुबली 2 के सामने फिलहाल कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही.. जिसका फायदा इसे बॉक्स ऑफिस पर जरूरी मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications