BOX OFFICE: सिर्फ 5 दिन.. और TOP 3 में शामिल 'बाहुबली 2'.. धमाकेदार कमाई
एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 710 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यहां जानें पूरी रिपोर्ट।
एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 धीरे धीरे बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स धराशायी कर रही है।। दुनियाभर में फिल्म का क्रेज सबसे सिर चढ़कर बोल रहा है और इसकी झलक बॉक्स ऑफिस पर साफ दिख रही है। बाहुबली 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 710 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.. सिर्फ 5 दिनों में।
'बाहुबली 2' तूफान के सामने.. टिका रहा शाहरूख खान का एक RECORD
बता दें, इसी के साथ बाहुबली 2 दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाने वाली भारत की तीसरी फिल्म बन चुकी है। बाहुबली 2 से ऊपर सिर्फ आमिर खान की दंगल और पीके है। कोई शक नहीं कि एक और दिन में ही दंगल भी पीछे होने वाली है।

बाहुबली 2 ने पांचवे दिन में ही पहली फिल्म बाहुबली की लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे कर दिया है। फिल्म के कलेक्शन उम्मीद जताई जा रही है कि यह वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से भी ऊपर जाएगी। यानि की यह बनेगी भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म। लेकिन उससे पहले यहां जानें दुनियाभर में भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications