BOX OFFICE: 'बाहुबली 2' की धमाकेदार ओपनिंग.. 100 करोड़ पार.. सबसे तेज़!
यहां जानें बाहुबली 2 ने ओपनिंग डे यानि की शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की।
एस एस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 देश भर में रिलीज हो चुकी है और आखिरकार यह राज़ खुल चुका है कि कट्टपा ने बाहुबली को क्यों मारा! कोई शक नहीं कि दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी बेसब्र थे और इसकी झलक साफ साफ टिकट खिड़कियों पर दिखी।
[यहां पढ़ें बाहुबली 2 रिव्यू]

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतो़ड़ सफलता हासिल की है। फर्स्ट डे की बात करें तो फिल्म के लगभग सभी शोज हाउसफुल रहे हैं। शुक्रवार को फिल्म ने 121 करोड़ (nett) का धमाकेदार कलेक्शन किया है। फिल्म की हिंदी डबिंग ने 41 करोड़ की ओपनिंग की है। जबकि तमिल, तेलुगु और मलयालम मिलाकर 80 करोड़।
बता दें, इसी के साथ बाहुबली 2 भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है। यहां जानें फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications











