'दंगल' से लेकर 'सुल्तान'.. 'बाहुबली 2' ने बुरी तरह पछाड़ा.. बनाया RECORD
एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 रविवार को सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है। साथ ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं।
बाहुबली 2 रविवार को सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। इतना ही नहीं, दंगल के रिकॉर्ड को तोड़ती हुए बाहुबली सिंगल डे पर सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म भी बन चुकी है। रविवार को फिल्म ने 46.50 करोड़ की कमाई की है।
इससे पहले दंगल के पास पहले रविवार को सबसे ज्यादा कमाने का रिकॉर्ड था.. 42 करोड़। लेकिन बाहुबली ने इस रिकॉर्ड को भी 46.50 करोड़ के साथ तोड़ दिया। बता दें, 3 दिनों में फिल्म ने लगभग 20 रिकॉर्ड्स तोड़ दिये हैं।

वहीं, सोमवार को फिल्म ने लगभग 35 करोड़ की कमाई की है। बता दें, यह पहली हिंदी फिल्म है, जिसने सोमवार को इतनी ताबड़तोड़ कमाई की है। यहां तक की बॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों की ओपनिंग भी इससे कम ही होती है।
बाहुबली 2 अपने पहले दिन से ही ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। फिल्म ने तीन दिनों में लगभग 25 रिकॉर्ड्स तोड़ दिये हैं। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि भारत में फिल्म 4 दिनों में 150 करोड़ के पार पहुंच चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications