BOX OFFICE: 'बाहुबली 2' बनेगी सबसे बड़ी फिल्म.. ताबड़तोड़ कलेक्शन जारी!
यहां जानें फिल्म बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कितने की कमाई की है। यहां जानें पूरी रिपोर्ट।
दूसरे हफ्ते भी बाहुबली 2 की कमाई कम होती नहीं दिख रही है। फिल्म अभी भी लगभग हर दिन 15 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर रही है। यह अपने आप में एक सुपर रिकॉर्ड है।
2018 धमाका.. फिर साथ आएगी सुपरहिट जो़ड़ी.. Hint- टाईगर सीक्वल
काफी कम फिल्में ही होती हैं जो बॉक्स ऑफिस पर पूरे एक हफ्ते तक अपना जलवा कायम रखती है। पहले वीकेंड के बाद अक्सर फिल्मों को दम तोड़ते देखा गया है। लेकिन बाहुबली 2 पर यह बात बिल्कुल साबित नहीं होती। फिल्म दूसरे हफ्ते तक तहलका मचा रही है। अपने दूसरे बुधवार को भी फिल्म ने 12 करोड़ के आसपास की ओपनिंग दी है।

यहां तक की बॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों की ओपनिंग भी इससे कम ही होती है। बाहुबली 2 हिंदी ने अब तक 358 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब 1100 करोड़ से आगे का रास्ता नाप रही है।


Click it and Unblock the Notifications