BOX OFFICE: 'बाहुबली 2' की लंबी छलांग.. दूसरे वीकेंड 300 करोड़!
यहां जानें ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली 2 ने दूसरे शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर कितने की कमाई की है। यहां जानें पूरी रिपोर्ट।
काफी कम फिल्में ही होती हैं जो बॉक्स ऑफिस पर पूरे एक हफ्ते तक अपना जलवा कायम रखती है। पहले वीकेंड के बाद अक्सर फिल्मों को दम तोड़ते देखा गया है। लेकिन बाहुबली 2 पर यह बात बिल्कुल साबित नहीं होती। पहला वीकेंड तो क्या.. फिल्म दूसरे वीकेंड तक तहलका मचा रही है।
[ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर 'बाहुबली 2'.. 1000 करोड़ कल्ब की शुरुआत!]
फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म की कमाई कम होती नहीं दिख रही है। बता दें, यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। बाहुबली 2 हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म बन चुकी है जिसने लगातार चार दिनों तक 40 करोड़ से ऊपर की कमाई की है।

वहीं, शनिवार को फिल्म ने लगभग 25 करोड़ की कमाई की है। यह पहली हिंदी फिल्म है, जिसने दूसरे शनिवार को भी इतनी ताबड़तोड़ कमाई की है। यहां तक की बॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों की ओपनिंग भी इससे कम ही होती है।
बाहुबली 2 अपने पहले दिन से ही ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 1000 करोड़ के पास पहुंच चुकी है। जबकि भारत में फिल्म अब 300 करोड़ क्लब में एंट्री पाने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











