#BoxOffice पर बाहुबली का कहर जारी....7 दिन और 800 करोड़!
बाहुबली 2 का बॉक्स ऑफिस सफर शानदार जा रहा है और अब फिल्म ने 7 दिनों में तबाही मचा दी है। सातवें दिन भी फिल्म का कलेक्शन आसमान छूता ही नज़र आया। जानिए फिल्म की डीटेल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।
बॉक्स ऑफिस पर बाहुबली 2 का कहर जारी है। सातवें दिन भी फिल्म ने भूचाल मचाया हुआ है। 6 दिनों में फिल्म का कलेक्शन 770 करोड़ के पार हो चुका है और अब सातवें दिन भी फिल्म ने चैन की सांस नहीं ली है।
इसलिए माना जा रहा है कि रिलीज़ के सातवें दिन यानि कि गुरूवार 4 मई को फिल्म ने 800 करोड़ के मार्क को छू लिया है। सातवें दिन की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने हिंदी में 24 करोड़ की कमाई की है।

फिल्म 7 दिनों में ही भारत की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन चुकी है और अब फिल्म का अगला पड़ाव होगा 1000 करोड़ क्लब। माना जा रहा है कि जब फिल्म 800 करोड़ पहुंच चुकी है तो ये 200 करोड़ का सफर ज़्यादा लंबा नहीं होगा।
वैसे भी अभी भी बाहुबली के शो की Occupancy report की मानें तो फिल्म के लिए सुबह के शो में भले ही गिरावट आई हो लेकिन शाम और रात के शो अभी भी कई जगह हाउसफुल ही जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications