BOX OFFICE: 'बाहुबली 2' का पहला हफ्ता.. ताबड़तोड़ कमाई जारी.. ब्लॉकबस्टर
यहां जानें ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली 2 ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने की कमाई की है। यहां जानें पूरी रिपोर्ट।
काफी कम फिल्में ही होती हैं जो बॉक्स ऑफिस पर पूरे एक हफ्ते तक अपना जलवा कायम रखती है। पहले वीकेंड के बाद अक्सर फिल्मों को दम तोड़ते देखा गया है। लेकिन बाहुबली 2 पर यह बात बिल्कुल साबित नहीं होती।
[TOP 3 में शामिल 'बाहुबली 2'.. धमाकेदार कमाई]
फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं और हर दिन फिल्म के सभी शोज लगभग हाउसफुल रहे हैं। बता दें, यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। बाहुबली 2 हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म बन चुकी है जिसने लगातार चार दिनों तक 40 करोड़ से ऊपर की कमाई की है।

वहीं, बुधवार को फिल्म ने लगभग 25 करोड़ की कमाई की है। बता दें, यह पहली हिंदी फिल्म है, जिसने बुधवार को भी इतनी ताबड़तोड़ कमाई की है। यहां तक की बॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों की ओपनिंग भी इससे कम ही होती है।
बाहुबली 2 अपने पहले दिन से ही ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। फिल्म ने तीन दिनों में लगभग 25 रिकॉर्ड्स तोड़ दिये हैं। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि भारत में फिल्म ने 6 दिनों में 200 करोड़ क्लब में एंट्री पा ली है।


Click it and Unblock the Notifications