BOX OFFICE: बाहुबली 2 का पांचवा दिन.. शो हाउसफुल.. ताबड़तोड़ कमाई
यहां जानें ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली 2 ने पांचवे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने की कमाई की है। यहां जानें पूरी रिपोर्ट।
फिल्म बाहुबली 2 को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं और हर दिन फिल्म के सभी शोज लगभग हाउसफुल रहे हैं। बता दें, यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। बाहुबली 2 हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म बन चुकी है जिसने लगातार चार दिनों तक 40 करोड़ से ऊपर की कमाई की है।
दूसरी बाहुबली बनने को तैयार.. सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'
वहीं, मंगलवार को फिल्म ने लगभग 28 करोड़ की कमाई की है। बता दें, यह पहली हिंदी फिल्म है, जिसने मंगलवार को भी इतनी ताबड़तोड़ कमाई की है। यहां तक की बॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों की ओपनिंग भी इससे कम ही होती है।

बाहुबली 2 अपने पहले दिन से ही ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। फिल्म ने तीन दिनों में लगभग 25 रिकॉर्ड्स तोड़ दिये हैं। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 625 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि भारत में फिल्म 5 दिनों में 200 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications