BOX OFFICE: 'बाहुबली 2' का धमाका.. 1000 करोड़ के बाद भी धमाकेदार कमाई!
यहां जानें ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली 2 ने दूसरे वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर कितने की कमाई की है। यहां जानें पूरी रिपोर्ट।
काफी कम फिल्में ही होती हैं जो बॉक्स ऑफिस पर पूरे एक हफ्ते तक अपना जलवा कायम रखती है। पहले वीकेंड के बाद अक्सर फिल्मों को दम तोड़ते देखा गया है। लेकिन बाहुबली 2 पर यह बात बिल्कुल साबित नहीं होती। पहला वीकेंड तो क्या.. फिल्म दूसरे वीकेंड तक तहलका मचा रही है।
['टाईगर जिंदा है' PICS.. सेक्सी कैटरीना, दबंग सलमान खान.. और..]
फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म की कमाई कम होती नहीं दिख रही है। फिल्म की हिंदी डबिंग 300 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है। बाहुबली 2 भारतीय सिनेमा की पहली फिल्म बन चुकी है जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ की कमाई कर ली है।

फिल्म में अपने दूसरे वीकेंड पर 70 करोड़ की कमाई की है। यह पहली हिंदी फिल्म है, जिसने दूसरे वीकेंड भी इतनी ताबड़तोड़ कमाई की है। यहां तक की बॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों की ओपनिंग भी इससे कम ही होती है।


Click it and Unblock the Notifications