BOX OFFICE: दूसरे हफ्ते भी बनी हुई है 'बाहुबली 2'.. ताबड़तोड़ शुरुआत!
यहां जानें फिल्म बाहुबली 2 ने दूसरे हफ्ते की बॉक्स ऑफिस शुरूआत कैसी की। यहां जानें पूरी रिपोर्ट।
काफी कम फिल्में ही होती हैं जो बॉक्स ऑफिस पर पूरे एक हफ्ते तक अपना जलवा कायम रखती है। पहले वीकेंड के बाद अक्सर फिल्मों को दम तोड़ते देखा गया है। लेकिन बाहुबली 2 पर यह बात बिल्कुल साबित नहीं होती। पहला वीकेंड तो क्या.. फिल्म दूसरे हफ्ते तक तहलका मचा रही है।
'बाहुबली 2' ब्लॉकबस्टर.. तो सुपरस्टार ने फटाफट बढ़ा ली अपनी फीस!
फिल्म में अपने दूसरे वीकेंड पर 80.75 करोड़ की कमाई की है। जबकि पहले सोमवार को फिल्म ने फिर जबरदस्त कमाई की है। फिल्म ने लगभग 15 करोड़ की कमाई की है। यह पहली हिंदी फिल्म है, जिसने दूसरे हफ्ते भी इतनी ताबड़तोड़ कमाई की है।

यहां तक की बॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों की ओपनिंग भी इससे कम ही होती है। बाहुबली 2 हिंदी ने अब तक 327.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब 1000 करोड़ से आगे का रास्ता नाप रही है।


Click it and Unblock the Notifications