DHAMAKA: फिल्म रिलीज़ से पहले सुलतान से ज़्यादा कमाई - 350 करोड़
बाहुबली का धमाका अभी भी कोई नहीं भूला है। साउथ की इस फिल्म ने 600 करोड़ की कमाई कर बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। वहीं फिल्म की हिंदी डबिंग ने केवल 120 करोड़ कमा लिए थे।
इसलिए जब से बाहुबली 2 की रिलीज़ डेट अनाउंस हुई है, तब से बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचनी शुरू हो चुकी है। फिल्म 28 अप्रैल 2017 को रिलीज़ हो रही है और रिलीज़ से पहले ही फिल्म ने 350 करोड़ कमा लिए हैं।

दरअसल, बाहुबली के थियेटर राइट्स बहुत ही ऊंचे दामों पर खरीदे गए हैं। केरल में 10.50 करोड़, तमिलनाडू में 45 करोड़। वहीं माना जा रहा है कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी करीब 100 करोड़ में राइट्स बिकेंगे।
[बाहुबली -2 का जवाब...कटप्पा ने बाहुबली को इसलिए मारा!]
लेकिन सबसे धमाकेदार बोली लगी है हिंदी राइट्स की। फिल्म को 120 करोड़ में खरीदा गया है। वहीं विदेशों में फिल्म के राइट्स 52 करोड़ में बेचे गए।


Click it and Unblock the Notifications

