#BoxOffice: 100 करोड़ क्लब की एक और शानदार एंट्री

वरूण धवन और आलिया भट्ट अपनी 100 करोड़ की ताजपोशी के लिए तैयार हैं। और बॉलीवुड के लिए 2017 शानदार जा रहा है क्योंकि ये साल की चौथी 100 करोड़ी फिल्म है।

धर्मा प्रोडक्शन्स की नई पेशकश बदरीनाथ की दुल्हनिया की टीम इस समय खुशी से झूम रही होगी। वर्ल्डवाइड 160 करोड़ कमाने के बाद फिल्म ने भारत में भी 100 करोड़ में एंट्री ले ही ली है। आज का स्कोर है 98.7 करोड़।

गौरतलब है कि वरूण धवन और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ने 35 प्रतिशत की ओपनिंग ली थी। जो किसी भी फिल्म के लिए शानदार है। और तभी ये एलान कर दिया गया था कि फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री मारेगी।

badrinath-ki-dulhaniya-box-office-varun-dhawan-alia-bhatt-score-100-crore

पूरी फिल्म 35 से 40 करोड़ में बनी है। ऐसे में फिल्म अगर अनुष्का शर्मा की फिल्लौरी को कड़ी टक्कर देते हुए एक हफ्ता और टिक गई तो ये ब्लॉकबस्टर बन जाएगी।

फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन्स दुलहनिया सीरीज़ बनाने की सोच रहा है और इस पर काम भी शुरू हो चुका है। वरूण धवन ने हाल ही में फिल्म के तीसरे पार्ट का नाम तक बता डाला था।

वहीं कुछ भी कहिए ये मानने से कोई गुरेज नहीं करेगा कि भले ही फिल्म कमा रही है लेकिन ये 2017 की पहली बेसिर पैर की फिल्म थी। हालांकि फिल्म में मसाला पूरा था और इसी मसाले ने फिल्म को 100 करोड़ तक पहुंचा दिया है।

जानिए यंग स्टार्स की आने वाली फिल्में -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X