#Opening: बदरीनाथ की दुल्हनिया, वरूण धवन और आलिया भट्ट ने धमाका कर दिया!
वरूण धवन और आलिया भट्ट स्टारर बदरीनाथ की दुल्हनिया ने शानदार ओपनिंग कर ली है। फिल्म के पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बहुत ही बढ़िया है।
धर्मा प्रोडक्शन्स की नई पेशकश बदरीनाथ की दुल्हनिया की टीम इस समय खुशी से झूम रही होगी। वरूण धवन और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ने 35 प्रतिशत की ओपनिंग ली है। जो किसी भी फिल्म के लिए शानदार है।
माना जा रहा है कि ये 35 प्रतिशत शाम और रात के शो में और बढ़ भी सकता है और इस लिहाज़ से शशांक खेतान की बदरीनाथ की दुल्हनिया आधिकारिक रूप से हिट।

अगर इस Occupancy report की मानें तो बदरीनाथ की दुल्हनिया ने शानदार ओपनिंग ली है और फिल्म आराम से पहले दिन 10 - 12 करोड़ की ओपनिंग करेगी।
[1st Day 1st Show: बदरीनाथ की दुल्हनिया, 5 स्टार केमिस्ट्री...पैसा वसूल फिल्म!]
इस लिहाज़ से बदरीनाथ की दुल्हनिया अपनी पिछली फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया के 9 करोड़ को पछाड़ देगी। पूरी फिल्म 35 से 40 करोड़ में बनी है।
ऐसे में फिल्म कितना भी कम चले, इसे हिट होने से कोई रोक नहीं सकता। जानिए यंग स्टार्स की आने वाली फिल्में जो बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएंगी -


Click it and Unblock the Notifications











