बॉक्स ऑफिस पर मचा गदर...कमाई 100 करोड़ पर PROFIT 139 प्रतिशत!
आलिया भट्ट और वरूण धवन स्टारर बदरीनाथ की दुल्हनिया ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। कमाई से 100 गुना ज़्यादा तो फिल्म ने प्राॉफिट कमा लिया है और अब तो बस जश्न की तैयारी करनी है।
वरूण धवन - आलिया भट्ट स्टारर बदरीनाथ की दुल्हनिया दंगा काट रही है। और फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की गिनती है कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। अब तक फिल्म ने वर्ल्डवाइड 180 करो़ड़ कमा लिए वहीं भारत में फिल्म की कमाई 107 करोड़ है।
लेकिन सबसे शानदार खबर ये है कि फिल्म का प्रॉफिट है जो कि है 139 प्रतिशत। वहीं अगर फिल्म अभी भी टिक गई तो अच्छा खासा मुनाफा कमा सकती है। अब तक फिल्म 65 करोड़ का मुनाफा कमा चुकी है।

गौरतलब है कि वरूण धवन और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ने 35 प्रतिशत की ओपनिंग ली थी। जो किसी भी फिल्म के लिए शानदार है। पूरी फिल्म 35 से 40 करोड़ में बनी है।
फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन्स दुलहनिया सीरीज़ बनाने की सोच रहा है और इस पर काम भी शुरू हो चुका है। वरूण धवन ने हाल ही में फिल्म के तीसरे पार्ट का नाम तक बता डाला था।
वहीं कुछ भी कहिए ये मानने से कोई गुरेज नहीं करेगा कि भले ही फिल्म कमा रही है लेकिन ये 2017 की पहली बेसिर पैर की फिल्म थी। हालांकि फिल्म में मसाला पूरा था और इसी मसाले ने फिल्म को 100 करोड़ तक पहुंचा दिया है।
जानिए यंग स्टार्स की आने वाली फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications











