BOX OFFICE..फिर छा गए वरुण-आलिया..वीकेंड में ताबड़तोड़ कमाई
वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया ने इस वीकेंड कमाल कर दिया। जानिए अभी तक कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर पाई ये फिल्म..
आलिया भट्ट और वरुण धवन की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया क्या 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाएगी? खैर, लग तो कुछ ऐसा ही रहा है। इस फिल्म को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। जीहां..पिछले शुक्रवार को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने वीकेंड में तो मानों कमाल ही कर दिया। इस फिल्म का वीकेंड कलेक्शन 43.05 करोड़ रहा।
बता दें कि इस फिल्म की ओपनिंग भी 12.25 करोड़ रही, वहीं फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन 14.75 करोड़ रुपए रहा और तीसरे दिन यानी रविवार को इस फिल्म ने 16.05 करोड़ की कमाई की। कुल मिलाकर फिल्म ने पहले वीकेंड 43.05 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। अब इस फिल्म को लोग इसी तरह से देखते रहे तो उम्मीद है कि ये फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आकड़ा भी पार कर लेगी।
#Opening: बदरीनाथ की दुल्हनिया, वरूण धवन और आलिया भट्ट ने धमाका कर दिया!


Click it and Unblock the Notifications