BOX OFFICE: 160 करोड़ कमाई.. 2017 की पहली 'ब्लॉकबस्टर' हो सकती है ये फिल्म!
वरूण धवन- आलिया भट्ट की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया के वर्ल्डवाइड 160 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। बता दें, फिल्म सुपरहिट साबित हो चुकी है।
शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस धमाका कर रही है। अपने दूसरे हफ्ते के वीकेंड पर भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है। रविवार को 7.45 करो़ड़ की कमाई के साथ बद्रीनाथ की दुल्हनिया ने अब तक 91.22 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
बैक टू बैट 8 हिट फिल्में.. अलग ही रिकॉर्ड बना रहे हैं ये STAR
वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बारें तो फिल्म 160 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने ट्विटर पर खुशी जाहिर करते हुए फिल्म को 'ब्लॉकबस्टर' करार दे दिया है। हम्मम.. हालांकि ब्लॉकबस्टर बनने के लिए अभी फिल्म को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

लेकिन फिल्म की कमाई को देखते हुए साफ है कि वरूण धवन- आलिया भट्ट की यह फिल्म 2017 की बड़ी हिट साबित होगी। अब तक फिल्म 2017 की चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।
यहां जानें साल 2017 की हिट फिल्मों की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications