BOX OFFICE: चुपके-चुपके 200 करोड़ पहुंच गई ये फिल्म.. अक्षय कुमार भी पीछे!

वरूण धवन- आलिया भट्ट स्टारर बद्रीनाथ की दुल्हनिया का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानें यहां। फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर गयी है।

By Neeti

शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस धमाका कर रही है। रिलीज के 24 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि भारत में फिल्म 114.24 करोड़ का कलेक्शन कर चुका है।

1 सुपरहिट.. और 6 सुपरफ्लॉप फिल्में.. 'बाहुबली 2' का है इंतजार!

बद्रीनाथ की दुल्हनिया वरूण धवन की तीसरी 100 करोड़ी फिल्म है (एबीसीडी 2, दिलवाले).. जबकि आलिया भट्ट की दूसरी (2 स्टेट्स).. कोई शक नहीं कि दोनों नए सितारों के लिए यह काफी बड़ी बात है।

Badrinath Ki Dulhania

बता दें, वरूण- आलिया की इस फिल्म ने अब तक 155.55 प्रतिशत का मुनाफा कमा लिया है। 45 करोड़ के बजट पर तैयार यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो चुकी है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन में इस फिल्म ने अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 को भी पीछे छोड़ दिया है।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज की यह लगातार चौथी 100 करोड़ी फिल्म है। एमएस धोनी, ऐ दिल है मुश्किल, जॉली एलएलबी 2 के बाद अब बद्रीनाथ की दुल्हनिया।

यहां जानें साल 2017 की सबसे ज्यादा वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने वाली फिल्में-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X