BOX OFFICE: बिग बी, तापसी की फिल्म 'बदला'- पहले वीकेंड का धमाकेदार कलेक्शन, जानें यहां
Recommended Video

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर संस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'बदला' शुक्रवार को रिलीज हुई है और फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। सुजॉय घोष की इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही खूब तारीफ बटोरी है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का प्रभाव बॉक्स ऑफिस पर साफ दिखा है। रविवार को फिल्म ने 9.61 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके साथ वीकेंड तक फिल्म की कुल कमाई हो चुकी है- 23.20 करोड़।
बदला स्पैनिश फिल्म The Invisible Guest की ऑफिशियल रीमेक थी। लेकिन फिल्म को निर्देशक ने इतनी बेहतरीन तरीके से परोसा है.. कि जिसने ओरिजनल फिल्म देखी, उसे भी फिल्म का संस्पेंस काफी पसंद आ रहा है। फिल्म की कहानी को निर्देशक ने काफी मजबूती के साथ गढ़ा है, जिससे एक सेकेंड के लिए भी स्क्रीन से आपकी नजर नहीं हटेगी।

बता दें, फिल्म बदला में अमिताभ और तापसी के अलावा अमृता सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं, जिनकी दमदार अदाकारी को खूब सराहा गया है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म पहले हफ्ते तक 40 करोड़ तक का कलेक्शन कर ले जाएगी। इस फिल्म को शाहरुख खान ने प्रोड्यूस किया है।
यहां जानें 2019 की अब तक सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











