..................... Badla first week Box Office Collection starring Amitabh Bachchan, Taapsee Pannu - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: अमिताभ बच्चन की 'बदला' का एक हफ्ता पूरा- शानदार कमाई के साथ फिल्म हिट

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर संस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'बदला' ने पहले हफ्ते में 38 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यानि की फिल्म हिट हो चुकी है। बता दें, बदला महज 24 करोड़ के बजट पर बनी है। अब फिल्म अपना प्रॉफिट कमा रही है। सुजॉय घोष की इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही खूब तारीफ बटोरी है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का प्रभाव बॉक्स ऑफिस पर साफ दिखा है।

फिल्म ने अपने सातवें दिन यानि कि गुरुवार को 3.65 करोड़ की कमाई की है। जबकि अब दूसरे वीकेंड पर फिल्म की कमाई एक बार फिर ऊपर बढ़ सकती है। इस वीकेंड फिल्म 45 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। ट्रेड पंडितों की मानें तो बदला 55 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन दे सकती है।

Badla

फिलहाल 21 मार्च तक फिल्म के पास कमाने का समय है। 21 मार्च को अक्षय कुमार की 'केसरी' रिलीज होने वाली है, जिसके बाद बदला, टोटल धमाल, लुका छुपी.. सभी फिल्मों की कमाई थमने वाली है। खैर, बदला अपना बजट पार कर चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर हिट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X