BOX OFFICE: अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू की फिल्म 'बदला'- यहां जानें पहले दिन का कलेक्शन
Recommended Video

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'बदला' देशभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को पहले दिन काफी अच्छा रिस्पॉस मिला है, जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस ओपनिंग पर साफ देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को फिल्म ने 5.04 करोड़ की ओपनिंग दी है। जबकि वीकेंड पर कलेक्शन और भी बढ़ने की उम्मीद है। फिल्म का पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा जरूर मिलेगा।
सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी के साथ साथ बिग बी और तापसी के अभिनय की भी जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म की कहानी को निर्देशक ने इतनी मजबूती के साथ गढ़ा है कि एक सेकेंड के लिए भी स्क्रीन से आपकी नजर नहीं हटेगी।

बता दें, फिल्म बदला एक सस्पेंस थ्रिलर है। फिल्म में अमिताभ और तापसी के अलावा अमृता सिंह, पंकज त्रिपाठी और प्रकाश राज मुख्य भूमिका में हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म पहले वीकेंड तक 20 करोड़ तक का कलेक्शन कर ले जाएगी। इस फिल्म को शाहरुख खान ने प्रोड्यूस किया है।
यहां जानें 2019 में रिलीज टॉप ओपनिंग फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications