..................... Badla Day 4 Box Office Collection, already earning profit - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: अमिताभ बच्चन की फिल्म 'बदला'- 4 दिनों में ही बजट पार, कमा रही है प्रॉफिट

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर संस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'बदला' ने चार दिनों में 26 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। खास बात है कि यह फिल्म महज 24 करोड़ के बजट पर बनी है। लिहाजा, अब फिल्म अपना प्रॉफिट कमा रही है। सुजॉय घोष की इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही खूब तारीफ बटोरी है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का प्रभाव बॉक्स ऑफिस पर साफ दिखा है।

बता दें, फिल्म बदला में अमिताभ और तापसी के अलावा अमृता सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं, जिनकी दमदार अदाकारी को खूब सराहा गया है। इस फिल्म को शाहरुख खान ने प्रोड्यूस किया है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म पहले हफ्ते तक 40 करोड़ तक का कलेक्शन कर ले जाएगी। यानि की फिल्म का हिट होना लगभग फाइनल है।

Badla

बदला स्पैनिश फिल्म The Invisible Guest की ऑफिशियल रीमेक है। लेकिन फिल्म को निर्देशक ने इतनी बेहतरीन तरीके से परोसा है.. कि जिसने ओरिजनल फिल्म देखी, उसे भी फिल्म का संस्पेंस काफी पसंद आ रहा है। गौरतलब है कि बिग बी और तापसी पन्नू को हमने इससे पहले फिल्म 'पिंक' में देखा है, जो कि सुपरहिट रही थी। वहीं, अब बदला से भी ऐसी ही उम्मीदें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X