BOX OFFICE: दुनियाभर में छाई अमिताभ बच्चन- तापसी की 'बदला', 100 करोड़ पार कलेक्शन
अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर संस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'बदला' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें, भारत में फिल्म ने 67.32 करोड़ की कमाई कर ली है। जबकि ओवरसीज में भी फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है।
बता दें, बदला महज 24 करोड़ के बजट पर बनी है, लिहाजा अब इसे सुपरहिट माना जा रहा है। सुजॉय घोष की इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही खूब तारीफ बटोरी है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का प्रभाव बॉक्स ऑफिस पर साफ दिखा।

14 दिनों में वर्ल्डवाइड फिल्म ने 105.44 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, इस वीकेंड फिल्म एक बार फिर कमाई में इजाफा दिखाने वाली है। हालांकि सोमवार से फिल्म की कमाई काफी नीचे गिर सकती है क्योंकि इस हफ्ते अक्षय कुमार की केसरी रिलीज हो चुकी है। वहीं, दूसरी फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' भी काफी तारीफ बटोर रही है। ट्रेड पंडितों की मानें तो बदला भारत में 80 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन दे सकती है।
खैर, बदला अपना बजट पार कर चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर हिट है। साथ ही यह अमिताभ बच्चन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। यहां देंखे लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications











