बधाई हो: BOX OFFICE 2018 को मिली पहली ब्लॉकबस्टर, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान महाफ्लॉप
आमिर खान स्टारर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है जिसका फायदा मिला आयुष्मान खुराना की फिल्म बधाई हो को।बधाई हो अपनी रिलीज़ के पांचवे हफ्ते में पहुंच चुकी है और दनादन कमाई कर रही है। अब तक फिल्म ने कुल 117 करोड़ की कमाई कर ली है और फिल्म 2018 की पहली ब्लॉकबस्टर का तमगा अपने नाम कर सकती है।
गौरतलब है कि 2018 फिल्मों के लिहाज़ से भले ही शानदार साल रहा हो। फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दनादन कमाई की हो लेकिन इस साल बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने वाली हर छोटी बड़ी फिल्म सुपरहिट होकर रह गई। कारण ये था कि इन फिल्मों का बजट काफी बड़ा था। इसलिए भले ही इस साल एक से एक फिल्में सुपरहिट हुईं लेकिन अब तक बॉक्स ऑफिस को ब्लॉकबस्टर नहीं मिली।

अब चूंकि 2018 के बॉक्स ऑफिस स्टार तो आयुष्मान खुराना ही हैं, इसलिए ये तमगा तो उन्हें हासिल करना ही था। तो बधाई हो जल्दी ही 2018 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म का खिताब अपने नाम करेगी। फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ नीना गुप्ता, गजराज राव, सुरेखा सिकरी और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं।
इस साल बॉलीवुड में कई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने सरप्राइज़ किया जिसमें स्त्री, सत्यमेव जयते, परमाणु जैसी फिल्में शामिल थीं। ये तय है कि बधाई हो भी बॉलीवुड की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट्स में शामिल होने जा रही है -


Click it and Unblock the Notifications











