BOX OFFICE: बधाई हो Vs ठग्स ऑफ हिंदुस्तान, एक जैसी कमाई, एक महाफ्लॉप, एक ब्लॉकबस्टर
बॉक्स ऑफिस पर इस दीवाली एक बहुत बड़ा बम फुस्स हो गया जिसका नाम था ठग्स ऑफ हिंदुस्तान। वहीं छोटे से सुतली बम ने बड़ा सा धमाका किया जिसका नाम था बधाई हो। बॉक्स ऑफिस पर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के फ्लॉप होने का पूरा पूरा फायदा मिला आयुष्मान खुराना की बधाई हो को। फिल्म दशहरा पर रिलीज़ हुई और दीवाली के बाद तक कमाई कर रही है।
आलम ये था कि 10 दिन में ठग्स ऑफ हिंदुस्तान बॉक्स ऑफिस पर धराशाई हो चुकी है वहीं 31 दिन के बाद भी बधाई हो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी मज़बूती से टिकी हुई है। इतना ही नहीं, शनिवार और रविवार को तो दोनों फिल्मों ने एक ही जैसी कमाई की। बधाई हो और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के कुल कलेक्शन में भी ज़्यादा फासला नहीं बचा है।

अगर बधाई हो इसी तरह कमाती रही तो जल्दी ही ये फिल्म आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान को पीछे छोड़ देगी। वहीं ठग्स ऑफ हिंदुस्तान 200 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी या नहीं ये कहना काफी मुश्किल है। लेकिन आमिर की फिल्म के लिए सब कुछ निगेटिव ही जा रहा है।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्रैश होने वाली है और बॉलीवुड को काफी नुकसान होगा। वैसे जानिए किन किन फिल्मों का दीवाली पर निकल चुका है दीवाला -


Click it and Unblock the Notifications