बॉक्स ऑफिस पर बधाई हो की शानदार शुरूआत, 2018 की टॉप 10 ऑक्यूपेंसी मेंं शामिल
Recommended Video

आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा और नीना गुप्ता की बधाई हो के लिए वाकई बहुत बड़ी खुशखबरी है। ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो अमित रविंदरनाथ शर्मा की इस फिल्म ने सुबह के शो में लगभग 30 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। इसका मतलब है कि फिल्म लगभग 9 - 9.5 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है। बधाई हो, 2000 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई है।
अगर देखा जाए तो ये इस साल की टॉप 10 ओपनिंग ऑक्यूपेंसी होगी। गौरतलब है कि मई में रिलीज़ हुई फिल्म राज़ी ने भी सुबह के शो में इतनी ही ऑक्यूपेंसी दर्ज की थी। फिल्म ने 7.5 करोड़ की ओपनिंग दर्ज की थी। जबकि राज़ी केवल 1800 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई थी। वहीं बधाई हो के पास स्क्रीन ज़्यादा हैं।

भले ही फिल्म अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की नमस्ते इंगलैंड से क्लैश कर रही हो लेकिन बधाई हो का वर्ड ऑफ माउथ बहुत ही ज़्यादा तगड़ा। फिल्म को फैन्स और क्रिटिक्स दोनों ने ही अच्छी रेटिंग दी है।
[बधाई हो की 1st day 1st show की रिपोर्ट]
गौरतलब है कि बधाई हो का ट्रेलर देखने के बाद से ही लोग फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना एक ऐसे लड़के की भूमिका में है जो शादी की उम्र में है। अचानक सब उसे बधाई देने लगते हैं। ये बधाईयां, शादी की नहीं बल्कि उनकी मां के प्रेगनेंट होने की और आयुष्मान को एक छोटा भाई मिलने की बधाईयां हैं।
फिल्म का प्लॉट काफी मज़ेदार है और इसलिए दशहरा की छुट्टियां इस फैमिली इंटरटेनर पर पूरी तरह फब रही हैं। वैसे जानिए इस साल की टॉप 10 Occupancy -


Click it and Unblock the Notifications