BOX OFFICE: आयुष्मान खुराना की बैक टू बैक दो सुपरहिट फिल्में- धमाकेदार प्रॉफिट के साथ
आयुष्मान खुराना शायद पहले ऐसे एक्टर होंगे, जिन्होंने महज 15 दिनों के गैप में दो बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में दे दी हैं। जहां अंधाधुन 50 करोड़ की कमाई के साथ सुपरहिट हो चुकी है, वहीं बधाई हो भी 45 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। साथ ही दोनों ही फिल्में 2018 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो चुकी है।
अक्षय कुमार की हाउसफुल 4- नाना पाटेकर की जगह ले सकते हैं ये सुपरस्टार
20 करोड़ के बजट पर अंधाधुन ने अब तक 109 प्रतिशत का मुनाफा कमाया है। जबकि 22 करोड़ के बजट पर बनी आयुष्मान की फिल्म बधाई हो ने अब तक लगभग 105 प्रतिशत प्रॉफिट कमाया है। बधाई हो फिलहाल काफी जबरदस्त कमाई कर रही है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 80-90 करोड़ तक जा सकता है।

कोई शक नहीं कि साल 2018 छोटी फिल्मों के लिए बेस्ट रहा है। सोनू के टीटू की स्वीटी से लेकर स्त्री, हिचकी, बधाई हो.. सभी फिल्मों ने उम्मीद से ऊपर की कमाई की है, वह भी सिर्फ अपने दमदार कंटेंट की वजह से। जबकि कई बिग बजट फिल्में औंधे मुंह गिरी हैं।
बहरहाल, यहां जानें 2018 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications