BMCM Box Office Collection: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने वीकेंड पर की अंधाधुंध कमाई, जानें कलेक्शन

Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड के खिलाड़ी एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बता दें कि इस फिल्म के साथ ही अजय देवगन की फिल्म मैदान भी साथ में रिलीज हुई थी, लेकिन लगता है कि इस बार अजय देवगन अपना जादू बॉक्स ऑफिस पर चला नहीं पा रहे हैं। अक्षय और टाइगर अजय देवगन की फिल्म मैदान को मात दे आगे निकल गए हैं। फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं और फिल्म ने अब तक शानदार कलेक्शन कर लिया है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है।
अब तक फिल्म ने इतना किया कलेक्शन
बड़े मियां छोटे मियां ने पहले दिन 15.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर किया। दूसरे दिन फिल्म ने 7.6 करोड़ रुपये की कमाई की है। तीसरे दिन 8.50 करोड़ रुपये और वहीं चौथे दिन की बात करें तो फिल्म ने चौथे दिन लगभग 9 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी हिसाब से टोटल कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने अब तक 40. 75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड की बात करें तो फिल्म ने 76.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
अजय देवगन की फिल्म ने इतनी की कमाई
बता दें कि दोनों ही फिल्में लगभग साथ में ही रिलीज हुई हैं, लेकिन अजय देवगन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही है। मैदान ने वीकेंड पर 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 21.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं बड़े मियां छोटे मियां की बात करें तो अली अब्बास जफर और सलमान खान ने मिलकर फिल्म का डायरेक्शन किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ के साथ ही मानुषी छिल्लर और अलाया एफ नजर आ रही हैं। फिल्म में सभी की दमदार एक्टिंग ने फैन्स का दिल जीत लिया है। 350 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म सिनेमाघरों में ठीकठाक कलेक्शन कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications











