BMCM Box Office Collection: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने मचाया धमाल, तीसरे दिन किया तगड़ा कलेक्शन

BMCM Box Office Collection Day 3

Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां इन दिनों जमकर चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म ने रिलीज होते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है। फिल्म 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बता दें कि ईद के मौके पर फिल्म ने शानदार कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को काफी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं और फिल्म ने अब तक शानदार कलेक्शन कर लिया है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक किनती की कमाई।

इतना रहा फिल्म का कलेक्शन
फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 15.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। दूसरे दिन फिल्म ने 7.6 करोड़ रुपये की कमाई की है। तीसरे दिन फिल्म ने 8.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अब तक 31.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं अब वीकेंड यानी कि संडे को देखना होगा कि फिल्म ने कितने की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 55.14 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

अजय देवगन की फिल्म को टक्कर दे रही है फिल्म
बता दें कि अली अब्बास जफर ने सलमान खान के साथ मिलकर फिल्म का डायरेक्शन किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ के साथ ही मानुषी छिल्लर और अलाया एफ नजर आ रही हैं। फिल्म में सभी की दमदार एक्टिंग ने फैन्स का दिल जीत लिया है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिलने वाले हैं। साथ ही फिल्म के गाने भी आपका मनोरंजन करेंगे, लेकिन फिल्म की कहानी लोगों को थोड़ी वीक लगी है। जिससे पूरी फिल्म पर असर पड़ रहा है। 350 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म सिनेमाघरों में ठीकठाक कलेक्शन कर रही है और अजय देवगन की फिल्म मैदान को टक्कर दे रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X