Badass Ravi Kumar vs Loveyapa BO- बैडएस रवि कुमार ने लवयापा को चटाई धूल, वीकेंड पर की इतनी कमाई?

Badass Ravi Kumar vs Loveyapa Box Office Day 3- इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर एक नहीं बल्कि दो बड़े धमाके हुए थे और कहा जा रहा था कि दोनों अच्छी कमाई कर सकते हैं। अब पहला वीकेंड खत्म हो चुका है।
इसके बाद लोग जानना चाहते हैं कि हिमेश रेशमिया की बैडएस रवि कुमार या फिर जुनैद खान और खुशी कपूर की लवयापा.. किस फिल्म ने बाजी मारी है।
रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों फिल्मों के लिए वीकेंड कुछ खास नहीं रहा है और लोग इससे ज्यादा दोबार रिलीज हुई फिल्म सनम तेरी कसम देख रहे हैं। इस फिल्म ने महज 3 दिन में 9 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
लवयापा का वीकेंड कलेक्शन
आमिर खान के बेटे जुनैद खान की इस फिल्म से लोगों को उम्मीदें थीं। फिल्म ने पहले दिन 1.65 करोड़ की ओपनिंग दी थी और कहा जा रहा था कि कलेक्शन वीकेंड में बढ़ सकता है।
हालांकि ऐसा नहीं हुआ। वीकेंड खत्म होते होते 3 दिन में इस फिल्म ने महज 4.45 करोड़ का कलेक्शन किया है जो कि काफी है। इसके पहले जुनैद खान ने महाराज की थी जो कि उनकी डेब्यू फिल्म थी। हालांकि ये फिल्म थिएटर्स में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।
बैडएस रवि कुमार
हिमेश रेशमिया की फिल्म ठीक ठाक स्पीड में है और इसने लवयापा को धूल चटा दी है। फिल्म ने अपने पहले दिन 1.40 का कलेक्शन किया था जो कि लवयापा से कम है। लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने तेजी पकड़ी और अब 3 दिन का कलेक्शन 6.15 करोड़ रुपए हो चुका है। हिमेश को काफी तगड़ा एक्शन करते हुए देखा जा सकता है। इसके पहले भी हिमेश कई फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











