Bad Newz vs Sarfira- बैड न्यूज ने पहले ही दिन सरफिरा को चटाई धूल, कर डाली इतनी कमाई!

Bad Newz vs Sarfira Box Office Collection Day 1- बैड न्यूज़ काफी समय से चर्चा में चल रही थी और जैसे ही फिल्म रिलीज हुई इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया। इस फिल्म ने रिलीज होते ही अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा को धूल चटा दी है।
जी हां, सरफिरा को लेकर चर्चा थी लेकिन इस वक्त अक्षय कुमार काफी बुरे दौर से गुजर रहे हैं। बैड न्यूज के पहले दिन के अच्छे हैं। आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म ने पूरे भारत के सिनेमाघरों में अच्छी शुरुआत की।
Sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को लगभग 9 करोड़ की कमाई की। रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती अनुमान के मुताबिक, बैड न्यूज ने पहले दिन भारत में लगभग 8.50 करोड़ की कमाई की। शुक्रवार को बैड न्यूज़ की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 22.83% थी। यह फिल्म सामान्य रोम-कॉम ट्रॉप्स से एक मजेदार मोड़ लेती है।
सरफिरा ने पहले दिन कितनी कमाई की
बैड न्यूज को लेकर खबर है कि फिल्म ने पहले दिन करीब 8.50 से 9 करोड़ तक कमाए हैं वहीं सरफिरा ने महज 2.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। अक्षय कुमार के फैंस इन आंकड़ों से काफी नाराज हैं और उनका कहना है कि सुपरस्टार को कुछ अलग करना होगा। खबरें आईं थीं कि उनकी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां भी एक बड़ी फ्लॉप थी जिसके बाद एक प्रोडक्शन कंपनी का कर्जा इतना बढ़ गया था कि वो मुसीबत में फंस गई थी।
इस महीने होंगे कई धमाके
जुलाई में कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं और कहा जा रहा है कि धमाकेदार काफी तगड़े होंगे। इसके अलावा प्रभास की कल्कि 2898 एडी अभी भी चर्चा में हैं और लगातार कमाई कर रही है। इस फिल्म ने अपने पहले दिन 95 करोड़ की ओपनिंग दी थी और लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे किरदार नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications











